कबीरधामकवर्धा

मयारू भोजी 2 के गीतों में गूंजेगी पायल राजपूत की आवाज

कवर्धा की प्रतिभाशाली गायिका पायल राजपूत इन दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में अपनी मधुर आवाज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अब उन्होंने सुंदरानी फिल्म प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म मयारू भोजी 2 में अपनी सुरीली आवाज देकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। मोहन सुंदरानी प्रस्तुत इस फिल्म के गीतों में पायल राजपूत ने सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी के साथ अपनी आवाज दी है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, वहीं इसके गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहे हैं।
कवर्धा की बेटी पायल राजपूत बचपन से ही संगीत के क्षेत्र में विशेष रुचि रखती हैं। उन्होंने अनेक जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वर्ष 2010 में वे इंडियन आइडल के इंदौर ऑडिशन में भी चयनित हुई थीं। लगातार मेहनत और संगीत के प्रति समर्पण के चलते आज वे छत्तीसगढ़ी एल्बम सॉन्ग्स एवं फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। मयारू भोजी 2 में गीत गाना पायल राजपूत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।मयारू भोजी 2 के गीतों में गूंजेगी पायल की आवाज

कवर्धा की बेटी पायल राजपूत बचपन से ही संगीत के क्षेत्र में विशेष रुचि रखती हैं। उन्होंने अनेक जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वर्ष 2010 में वे इंडियन आइडल के इंदौर ऑडिशन में भी चयनित हुई थीं। लगातार मेहनत और संगीत के प्रति समर्पण के चलते आज वे छत्तीसगढ़ी एल्बम सॉन्ग्स एवं फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। मयारू भोजी 2 में गीत गाना पायल राजपूत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page