शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

*मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले रहे मुख्य अतिथि, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर*
मुंगेली—जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच हुई। छात्र-छात्राओं द्वारा “वंदे मातरम्” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिससे वातावरण में देशभक्ति की भावना व्याप्त हो गई। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की यह योजना विद्यार्थियों के शैक्षणिक और शारीरिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “साइकिल न केवल विद्यार्थियों के आवागमन का साधन है, बल्कि यह उनके आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। साइकिल से विद्यार्थी विद्यालय आने-जाने में समय की बचत करेंगे और नियमित रूप से अध्ययन में भाग ले सकेंगे।”विधायक मोहले ने इस अवसर पर विद्यालय के लिए एक अतिरिक्त कक्षा निर्माण की घोषणा भी की, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने किया इस मौकेपर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर, पद्मनी मोहले, SMDC अध्यक्ष मानसिंह मौहले , दशरंगपुर सरपंच जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. डाहिरे, जिला मिशन समन्वयक अशोक कश्यप,ए.पी.सी. यू. के. शर्मा, शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। अतिथियों ने 71 छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि साइकिल मिलने से ग्रामीण अंचल की छात्राओं को अब विद्यालय आने-जाने में आसानी होगी, जिससे बालिकाओं की उपस्थिति और शैक्षणिक परिणामों में सुधार होगा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता योगेंद्र भास्कर ने किया गया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्याख्याता श्री मति संगीता द्वारा किया गया।