कवर्धा

एक पेड मां के नाम के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा, 10 सितम्बर 2025। मेरा युवा भारत कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजपुर में एक पेड मां के नाम के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कस्तुरी द्वितीय स्थान विनिता पटेल, तृतीय स्थान पर यास्मिन रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में वृक्षा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री सी,एस,चौधरी व्याख्याता श्री मुकेश ठाकुर श्री असईद खान, श्रीमती सीमा धुमकेती श्रीमती प्रियंका महेश उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page