मुंगेली

मुंगेली,,,,, *जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांगे एवं समस्याएं*

*समयबद्धता के साथ नियमानुसार निराकरण करने के दिए निर्देश*

मुंगेली, 30 सितम्बर 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनों से रूबरू होकर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और समयबद्धता के साथ नियमानुसार निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव की मंशानुरूप आमजनों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से निराकरण करने की बात कही।

जनदर्शन में ग्राम चुचरूंगपुर के लूकचंद बर्मन ने बी-1 में नाम त्रुटि सुधार कराने, ग्राम पालचुवा की चंद्रिका मरकाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम भाकुरकापा के नरेन्द्र सोण्ड्रे ने पशु शेड व व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने, ग्राम मजगॉव के गिरधारी लाल तिवारी ने अपने खेत में आने-जाने के लिए रास्ता दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page