कबीरधामकवर्धा

विजयदशमी के पावन अवसर पर आज कबीरधाम जिले के न्यू पुलिस लाइन रक्षित केंद्र कवर्धा में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे शस्त्रागार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत धनेश्वरीअधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, श्री आशीष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह, शस्त्रागार प्रभारी श्री संतोष बारिया सहित रक्षित केंद्र के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पूजन के अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि शस्त्रों का प्रयोग सदैव धर्म और न्याय की रक्षा हेतु किया जाएगा। निर्दोषों पर कभी प्रयोग नहीं होगा और असहायों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर जिले को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया गया। इस दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पारंपरिक रूप से होने वाला हर्ष फायर भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान शांति हवन कर जिले में सौहार्द, आपसी भाईचारे और खुशहाली की ईश्वर से कामना की गई। पूजन उपरांत उपस्थित पुलिस स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया तथा पूजित शस्त्रों से पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा परंपरानुसार हर्ष फायर भी किया गया।

 

इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

अंत में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page