कबीरधामकवर्धा

*उप निरीक्षक श्रीमती भुवनेश्वरी राठौर का निरीक्षक पद पर पदोन्नति — पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई

पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के आदेशानुसार जारी योग्यता सूची वर्ष 2025 के अंतर्गत जिला कबीरधाम के महिला थाना में पदस्थ उप निरीक्षक श्रीमती भुवनेश्वरी राठौर को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक कंधे पर स्टार लगाया गया तथा दूसरे कंधे पर पदोन्नत महिला अधिकारी के पति श्री योगेश राठौर द्वारा स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पदोन्नति केवल पद और प्रतीक की वृद्धि नहीं, बल्कि यह अधिकारी की निष्ठा, प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता की सराहना है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीमती भुवनेश्वरी राठौर अपने अनुभव, समर्पण और दक्षता से विभाग की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगी। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारी को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page