सड़क किनारे घायल पशु को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहुँचाया अस्पताल

मुंगेली, 13 अक्टूबर 2025// जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। प्राधिकरण की टीम ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक पशु को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि समाज में दया, करुणा और सेवा भावना का एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचनलता आचला ने बताया कि मुंगेली क्षेत्र में सड़क किनारे एक गाय दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत कार्य प्रारंभ किया।
टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल पशु को सुरक्षित तरीके से उठाकर वाहन में रखा और उसे नजदीकी पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पशु की स्थिति में सुधार होने पर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस त्वरित कदम की सराहना की।