कबीरधामकवर्धा

मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 08 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं समग्र उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ’’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला अथवा संस्था को 2 लाख रूपए की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए यह पुरस्कार प्रेरणा का माध्यम है। इच्छुक एवं पात्र महिला/अशासकीय संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 26 सितंबर 2025, सायं 5ः30 बजे तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page