कबीरधामकवर्धा

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 08 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं में वीरता, अदम्य साहस एवं आत्मबल सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रतिवर्ष ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 26 सितंबर 2025, सायं 05ः30 बजे तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page