कवर्धा
ठाकुर पारा, कवर्धा – बिलासपुर रोड पर मवेशियों का जमावड़ा, यातायात प्रभावित

देवेंद्र ठाकुर,, कवर्धा। ठाकुर पारा, बिलासपुर रोड पर देर रात भारी संख्या में मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिला। सड़क पर अचानक मवेशियों की भीड़ उतर आने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों और चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हुई और दुर्घटना की आशंका बनी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय रोज़ाना इस इलाके में मवेशी सड़क पर आ जाते हैं। इसके कारण ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था जैसी स्थिति बन जाती है।