कबीरधाम

कबीरधाम जिले में निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए 6 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कवर्धा, 31 अक्टूबर 2025। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम द्वारा 06 नवम्बर 2025, दिन गुरुवार को कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ब्रांच कवर्धा द्वारा सेल्स मैनेजर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयुसीमा 18 से 40 वर्ष, तथा कार्य क्षेत्र संपूर्ण कबीरधाम जिला निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 25,000 तक का वेतन एवं अन्य भत्ते कंपनी की नीति अनुसार प्रदान किए जाएंगे।

यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें की जाने वाली नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र की संस्थाओं में कार्य के लिए की जाएगी। चयन संबंधी समस्त कार्यवाही नियोजक संस्था द्वारा ही की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी पद, संस्था, कार्य, वेतन तथा अन्य जानकारी के लिए कैम्प में उपस्थित नियोजक या उनके प्रतिनिधि से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि आवश्यक हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रतियों सहित नियत समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page